प्रधानमंत्री ने सायना को जीत की बधाई दी
प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि सायना की जीत देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे प्रेरणा पाकर वे अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत होंगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "सायना की जीत उनकी कठिन मेहनत, लगन और प्रतिभा की परिचायक है। यह जीत देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे प्रेरणा पाकर वे अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत होंगी। मैं उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।"
सायना ने अपने करियर का पहला सुपर सीरीज खिताब जीतने के लिए रविवार को विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की लिन वांग को 12-21, 21-18, 21-9 से पराजित किया। सायना यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
सायना की जीत को भारतीय बैडमिंटन जगत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जा सकता है। प्रकाश पादुकोण और सायना के कोच पुलेला गोपीचंद ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया था लेकिन 19 साल की सायना ने उसी के बराबर प्रतिष्ठित एक और खिताब जीतकर एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications