सांसदों के मुताबिक जिस तरह क्रिकेटरों ने विषम परिस्थितियों में विश्व कप जीता है, ठीक उसी तरह पाकिस्तान आतंकवाद से जारी लड़ाई में भी विजयी होगा।
सदन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "नेशनल एसेंबली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर बधाई देती है। हम इस जीत के लिए देश की जनता को भी बधाई देते हैं।"
अध्यक्ष फहमिदा मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विश्व समुदाय में पाकिस्तान का मान बढ़ाया है और देश के लिए शानदार सम्मान हासिल किया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।