टेनिस रैंकिंग : विंबलडन जीतकर नडाल को शीर्ष से हटा देंगे फेडरर (लीड-1)
मौजूदा समय में स्पेन के राफेल नडाल सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने हुए हैं। नडाल 12,735 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले फेडरर 10,620 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।
विंबलडन की जीत फेडरर को 11 महीनों के बाद एक बार फिर शीर्ष क्रम पर पहुंचा देगी। नडाल ने पिछले साल अगस्त में फेडरर से यह कुर्सी हथियाई थी। फेडरर चार साल से भी अधिक समय तक पहले पायदान पर कायम थे।
बहरहाल, नडाल सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर विंबलडन में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले चार साल में यह पहला मौका है जब फेडरर दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
विश्व वरीयता क्रम में एक से लेकर 18वें क्रम तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट पिछले हफ्ते 20वें स्थान पर थे लेकिन अब वह 1925 अंकों के साथ 19वें स्थान पर चढ़ गए हैं।
दूसरी ओर, चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिड 21वें स्थान से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वरीयता क्रम में ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविक चौथे स्थान पर हैं। इस क्रम में फ्रांस के जुआन मार्टिन डेल पोटरो पांचवें और अमेरिका के एंडी रॉडिक छठे क्रम पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications