दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम सुपर-8 दौर से ही बाहर हो गई थी।
इस साल खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान यूनुस खान को विश्व टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर, भारत की महिला टीम ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। इंग्लैंड की कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के नेतृत्व में चुनी गई महिलाओं की विश्व टीम में हरफनमौला धर एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
टीमें इस प्रकार हैं :
पुरुष : क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), जैक्स कालिस (दक्षिण अफ्रीका), अब्राहम डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), यूनुस खान (पाकिस्तान), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), कामरान अकमल (पाकिस्तान), वायने पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका), उमर गुल (पाकिस्तान) और असंथा मेंडिस (श्रीलंका)। लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 12वें खिलाड़ी हैं।
महिला : शैली निट्सचके (आस्ट्रेलिया), चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड), क्लेयर टेलर (इंग्लैंड), एमी वॉटकिंस (न्यूजीलैंड), सारा टेलर (इंग्लैंड), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड), लुसी डूलन (न्यूजीलैंड), रुमेली धर (भारत), लाउरा मार्श (इंग्लैंड), हॉली कोल्विन (इंग्लैंड) और सियान रुक (न्यूजीलैंड)। इशानी कौशल्या (श्रीलंका) 12वीं खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।