ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक फुटबाल की विश्व संस्था-फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लेटर सोमवार को यह घोषणा की।
ब्लेटर ने कहा कि मूल रूप से अफ्रीकी देश केन्या के निवासी ओबामा ने फीफा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वह 11 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे।
ओबामा ने संकेत दिया है कि चूंकि अफ्रीका में पहली बार फुटबाल विश्व कप का आयोजन हो रहा है, इस लिहाज से अपने पूर्वजों की जन्मभूमि पर जाकर इस समारोह को सफल बनाने की कामना करना उनकी जिम्मेदारी है।
ब्लेटर ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप का सफल आयोजन होगा और विश्व को 'वी कैन डू इट' का नारा देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति इसकी शोभा बढ़ाएंगे। ओबामा ने कहा है कि वह उद्घाटन समारोह में जरूर शिरकत करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।