अफरीदी को मिला 15 दिनों का आराम, देरी से श्रीलंका पहुंचेंगे
पीसीबी ने कहा है कि अफरीदी श्रीलंका के साथ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम के बाकी के सदस्यों के साथ श्रीलंका नहीं जाएंगे क्योंकि उन्होंने 15 दिनों के आराम की गुजारिश की है और उनके इन अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है। वह एकदिवसीय श्रृंखला से ठीक पहले कोलंबो पहुंचेंगे।
पीसीबी ने तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की इस श्रृंखला के लिए सोमवार को टीम की घोषणा की। इस 15 सदस्यीय टीम में मोहम्मद यूसुफ जगह बनाने में सफल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए सेमीफाइनल और श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' खिताब जीता और अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनने में मदद की।
अफरीदी चोटिल हालत में मैदान में उतरे थे, लिहाजा पीसीबी ने उन्हें आराम पर भेजने का फैसला किया। श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला में अफरीदी पाकिस्तान के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications