भारत की जीत में रितु रानी ने शानदार हैट्रिक लगाई। भारत ने अपने पहले मैच में रविवार को बेल्जियम को हराया था। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच बेलारूस के साथ बुधवार को खेलना है।
कनाडा के खिलाफ भारत के लिए रितु ने 54वें, 63वें और 70वें मिनट में गोल किए जबकि रानी रामपाल ने 57वें व 61वें, दीपिका ठाकुर ने छठे, सुरिंदर कौर ने 29वें और ममता खरब ने 67वें मिनट में गोल दागा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।