स्वाइन फ्लू ने वेस्टइंडीज में दस्तक दी, भारतीय टीम सकते में
भारतीय खिलाड़ी इस श्रृंखला के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं लेकिन स्वाइन फ्लू के यहां पहुंचने की खबर के बाद सभी चौकन्ने हो गए हैं।
भारत का पहला अभ्यास मैच त्रिनिदाद व टोबैगो में खेला जाना था लेकिन स्वाइन फ्लू के कारण उसे रद्द कर दिया गया है।
त्रिनिदाद व टोबैगो को स्वास्थ्य मंत्री जैरी नारेस और खेल मंत्री गैरी हंट ने बताया कि अभ्यास मैच को स्वाइन फ्लू के कारण रद्द किया गया है।
इस कारण भारत के एकदिवसीय श्रृंखला के कार्यक्रम में भी तब्दीली की गई है। अब भारतीय टीम को त्रिनिदाद व टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में एक भी मैच नहीं खेलना होगा।
भारत के चारों एकदिवसीय मैच जमैका और सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। त्रिनिदाद व टोबैगो में अब तक 18 लोगों को स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ भी सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications