यूनुस ने रविवार को कहा, "मैं 34 वर्ष का हो गया हूं और शायद इस तरह की क्रिकेट के लिए बहुत उम्रदराज हूं।"
पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "आज मैं ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं।" उन्होंने कहा कि अब वह अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और हरफनमौला फवाद आलम जैसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो देश में क्रिकेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
यूनुस ने कहा कि पाकिस्तान का यह विश्व कप जीतना उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे सुखद क्षण है। उन्होंने कहा, "मेरा सपना हमेशा से विश्व कप जीतने का था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*