लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के कप्तान युनूस खान को दिया है।
इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम ने फाइनल तक सफर तय किया। फाइनल में उसने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में अफरीदी ने 40 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली।
अफरीदी ने कहा, "मैंने यूनुस से कहा कि मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहता हूं और उन्होंने मुझमें भरोसा जताया। उन्होंने पूरी छूट दी और कहा मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूं।"
उधर, यूनुस ने अफरीदी को टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*