प्रीटोरिया, 22 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने विश्व चैंपियन इटली को 3-0 से हराकर कनफडरेशंस कप से उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को खेले गए मैच में लुईस फैफियानो ने खेल के 37वें मिनट में पहला और 43वें मिनट में दूसरा गोल दागा। इसके बाद 45वें मिनट में एंड्रिया डोसेना ने एक गोल कर इटली के हौसले को पश्त कर दिया।
ब्राजील के हाथों हाल के के वर्षो में इटली की यह सबसे बड़ी हार है। आज से लगभग 33 वर्ष पहले ब्राजील ने इटली को 4-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*