Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुर्तजा को सौंपी गई बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मोहम्मद अशरफुल को यह कहते हुए कप्तानी के बोझ से मुक्त कर दिया कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाएं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन को उपकप्तान बनाया गया है।

बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जलाल यूनुस ने कहा, "बीसीबी बतौर कप्तान अशरफुल के योगदान का सम्मान करता है। हम चाहते हैं कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाएं क्योंकि वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हम नहीं चाहते थे कि कप्तानी के बोझ कारण उनका व्यक्तिगत खेल प्रभावित हो, लिहाजा उन्हें कप्तानी के दायित्व से मुक्त किया जा रहा है।"

ट्वेंटी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की शर्मनाक पराजय के बाद कहा जा रहा था कि अशरफुल को कप्तानी से हटाया जा सकता है लेकिन खुद अशरफुल ने कप्तानी नहीं छोड़ने की बात कही थी। बांग्लादेश टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी थी।

अशरफुल ने 22 साल की उम्र में हबीबुल बशर के उत्तराधिकारी के तौर पर जून 2007 में कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने 38 एकदिवसीय और 13 टेस्ट मैच खेले। एकदिवसीय मैचो में बांग्लादेश को आठ और टेस्ट में सिर्फ एक जीत मिली।

कप्तान के बोझ के कारण अशरफुल का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दो साल के दौरान उन्होंने जहां टेस्ट मैचों में सिर्फ 22.58 के औसत से रन बटोरे जबकि एकदिवसीय मैचों में उनका औसत 25.06 रहा।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+