Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफरीदी को अपने साथ जोड़ना चाहता है न्यू साउथ वेल्स क्लब

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक इस क्रम में सबसे पहला प्रस्ताव आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स प्रांतीय क्रिकेट टीम की ओर से आया है। क्लब ने कहा है कि वह अफरीदी को विदेशी खिलाड़ी के कोटे के तहत अगले घरेलू सत्र के लिए अपने साथ जोड़ना चाहता है।

क्लब ने साफ किया है कि वह अफरीदी को अपने साथ इसलिए जोड़ना चाहता है क्योंकि वह 2010 की चैंपियंस लीग में टीम को स्थान दिलाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। साथ ही क्लब शेफील्ड शील्ड घरेलू प्रतियोगिता में उनकी सेवाएं लेना चाहता है। चैंपियंस लीग के जरिए टीम को जबरदस्त कमाई हो सकती है।

पत्र ने न्यू साउथ वेल्स टीम के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं कि अफरीदी आज की तारीख में दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली ट्वेंटी-20 खिलाड़ी हैं। उनके पास अनुभव है और वह एक अच्छे टीम-मैन भी हैं। हमारी टीम के युवा खिलाड़ी उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। इसके अलावा वह एकदिवसीय और तीन दिवसीय मैचों में भी हमारे लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।"

अफरीदी ने बीते रविवार को श्रीलंका के साथ खेले गए खिताबी मुकाबले में 40 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 17 साल के अंतराल के बाद विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अफरीदी के नाम एकदिवसीय मैचो में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड है। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में मात्र 37 गेंदों में शतक लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+