ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान बोपारा ने आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न के उस बयान का जवाब देते हुए यह बात कही। वार्न ने बोपारा को एशेज के लिए 'बेकार' खिलाड़ी कहा था। वार्न ने यह भी कहा था कि बोपारा को सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि वह मैदान में कैसे दिखते हैं।
बोपारा ने कहा, "यह तो अच्छी बात है कि वार्न इस पर भी गौर करते हैं कि मैं मैदान में कैसा दिखता हूं। मुझे उनकी बात बुरी नहीं लगी क्योंकि मेरा मानना है कि हर आदमी को अपनी बात रखने का अधिकार है। वैसे मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुझ पर छींटाकशी करके अपना समय और सांसें बेकार न करें। मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।