यूरोपीयन चैंपियन स्पेन की टीम की निगाह लगातार 36 मैचों में जीत हासिल करने के रिकार्ड पर है लेकिन वह इस बात को लेकर सचेत होगी कि अमेरिका ने मिस्र को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, लिहाजा उसे कमतर आंकना भूल हो सकती है।
स्पेन के खिलाड़ी जानते हैं कि फाइनल में उनका सामना पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील की टीम से होगी और यही कारण है कि वे अपने खेल में किसी प्रकार की ढील या कमी नहीं लाना चाहते हैं।
स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबाल खेलने वाले सेंट्रल डिफेंडर गेरार्ड पिक्वी ने कहा, "हम अमेरिका को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहते हैं क्योंकि वहां हमारा सामना ब्राजील से होगा। ब्राजील को हराकर हम फीफा की रेंकिंग में अपना स्थान मजबूत कर सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।