प्रदेश की गृह मंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया है। चामुंडेश्वरनाथ पर ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान टीम में चयन के लिए महिला क्रिकेटरों का 'शारीरिक उत्पीड़न' का आरोप है।
विशेष अधिकारी को चामुंडेश्वरनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच का भी काम दिया गया है। गृहमंत्री ने छह महिला क्रिकेटरों की शिकायत के बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चामुंडेश्वरनाथ को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।