क्रिकइंफो की ट्वेंटी-20 विश्व 'ड्रीम टीम' में भी किसी भारतीय को जगह नहीं
एक दिन पहले घोषित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व 'ड्रीम टीम' में भी भारत के किसी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं मिली थी।
दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम इस साल सुपर-8 दौर से ही बाहर हो गई थी। 'क्रिकइंफो' की 'ड्रीम टीम' में श्रीलंका के सर्वाधिक चार खिलाड़ियों को जगह मिली है।
टीम इस प्रकार है :
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), केविन पीटरसन (इंग्लैंड), अब्राहम डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), वायने पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका), उमर गुल (पाकिस्तान) और असंथा मेंडिस (श्रीलंका)। सईद अजमल (पाकिस्तान) और रुएल्फ वान डेर मर्व (दक्षिण अफ्रीका) 12वें खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications