आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया प्रांत की टीम ने किया ब्रावो से करार
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक ब्रावो बिग बैश टूर्नामेंट में बुशरेंजर्स नाम से मशहूर विक्टोरिया की टीम के लिए खेलेंगे। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खेला जाएगा।
इस खबर की पुष्टि करते हुए क्रिकेट विक्टोरिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी डोडेमेड ने कहा, "ब्रावो के साथ हमारा करार सफल रहा है। ब्रावो ने क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में खुद को साबित किया है। खासतौर पर ट्वेंटी-20 मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। मुझे यकीन है कि वह हमारी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।"
ब्रावो विक्टोरिया की टीम में हरफनमौला एंड्रयू मैक्डोनाल्ड का स्थान लेंगे, जो उस दौरान आस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला में व्यस्त होंगे। विक्टोरिया ने बिग बैश टूर्नामेंट पर अब तक चार बार कब्जा किया है।
इसके अलावा, न्यू साउथ वेल्स क्लब ने पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के साथ करार की इच्छा जताई है। क्लब ने कहा है कि वह अफरीदी को विदेशी खिलाड़ी के कोटे के तहत अगले घरेलू सत्र के लिए अपने साथ जोड़ना चाहता है।
क्लब ने साफ किया है कि वह अफरीदी को अपने साथ इसलिए जोड़ना चाहता है क्योंकि वह 2010 की चैंपियंस लीग में टीम को स्थान दिलाने के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। साथ ही क्लब शेफील्ड शील्ड घरेलू प्रतियोगिता में उनकी सेवाएं लेना चाहता है। चैंपियंस लीग के जरिए टीम को जबरदस्त कमाई हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications