अकरम ने आमिर को वजन बढ़ाने की सलाह दी
अकरम ने पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "आमिर बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान उन्होंने इसे साबित भी किया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक कायम रहने के लिए उन्हें थोड़ा वजन बढ़ाना होगा। वह लंबे हैं और वजन बढ़ाकर अपनी गेंदों में ज्यादा शक्ति डाल सकते हैं।"
अकरम के मुताबिक आने वाले दिनों में आमिर खुद को पाकिस्तान के प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करने में सफल रहेंगे।
बकौल अकरम, "मैंने 17 साल के आमिर को पहली बार दो साल पहले गेंदबाजी करते देखा था। मेरे साथ मुदस्सर नजर और आकिब जावेद भी थे। उन दोनों ने भी आमिर की तारीफ की थी। मुझे खुशी है कि अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका यह युवा खिलाड़ी आज पाकिस्तान का स्ट्राइक गेंदबाज बन चुका है।"
उल्लेखनीय है कि चोटिल शोएब अख्तर के स्थान पर पाकिस्तानी टीम में शामिल किए गए आमिर ने इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। विश्व कप में वह पाकिस्तानी टीम के सबसे युवा सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications