फ्लिंटॉफ का समय रहते फिट होना बेहद मुश्किल : गिलक्रिस्ट
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' से बातचीत के दौरान गिलक्रिस्ट ने कहा कि आधे-अधूरे फिट रहते हुए खेलकर फ्लिंटॉफ अपना और टीम का नुकसान कराएंगे। गिलक्रिस्ट ने कहा, "फ्लिंटॉफ एशेज के लिए किसी चमत्कार के जरिए ही पूरी तरह फिट हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उनकी गेंदों का सामना करने में काफी मुश्किलों का सामना करन होगा लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो फ्लिंटॉफ अपना ही नुकसान करेंगे।"
गिलक्रिस्ट मानते हैं कि लंबाई, गेंदों के कोण और सटीकता के कारण फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के सबसे कारगर गेंदबाज साबित हो सकते हैं लेकिन इंग्लैंड टीम प्रबंधन को उन पर पूरी तरह आश्रित नहीं रहना चाहिए क्योंकि उनका समय रहते फिट हो पाना अभी तक तय नहीं हो सका है।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "कठिन हालात में फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन इंग्लैंड के लिए खेवनहार साबित हो सकते हैं। ठीक उसी तरह रिकी पोंटिग और मिशेल जानसन आस्ट्रेलिया के लिए 'तुरुप का पत्ता' साबित होंगे। इसके अलावा आस्ट्रेलिया को स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरिट्ज से भी काफी उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications