ब्रिटेन के समाचार पत्र 'इंडिपेंडेंट' ने मैनचेस्टर सिटी के प्रबंधक मार्क ह्यूज के हवाले से लिखा है, "हम अगले सत्र में इंग्लिश प्रीमियर लीग में लौटने का प्रयास करेंगे। फिलहाल हमने हार्ट को बर्मिघम सिटी की तरफ से खेलने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।"
लोन पर आधारिक करार के बदले मैनचेस्टर सिटी को बर्मिघम से कितनी राशि प्राप्त हुई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। क्लब ने कहा है कि वह आस्टन विला के खिलाड़ी स्टुअर्ट टेलर को भी हासिल करने के प्रयास में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।