अफरीदी स्वदेश पहुंचे, महानायकों जैसा स्वागत
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तानी अवाम ने अफरीदी का महानायकों जैसा स्वागत किया। हवाई अड्डे पर प्रशंसकों के हुजूम को देखकर अफरीदी भी अभिभूत हो गए और टीम की इस उपलब्धि को आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के नाम समर्पित किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, "पूरे विश्व कप के दौरान मैं अपने देश में आतंकवाद का शिकार हुए लोगों के बारे में सोचता रहा। मैं अपनी टीम की जीत उनके नाम करता हूं। मुझे खुशी है कि मुश्किल के पल में हम अपने देशवासियों को असीम खुशी देने में सफल रहे। यह पाकिस्तानी क्रिकेट और यहां के अवाम की जीत है।"
अफरीदी ने बीते रविवार को श्रीलंका के साथ खेले गए खिताबी मुकाबले में 40 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 17 साल के अंतराल के बाद विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications