2007 में स्पिनरों ने कुल 80 विकेट हासिल किए थे जबकि तेज गेंदबाजों के खाते में कुल 226 विकेट गए थे। 2009 में यह आंकड़ा काफी हद तक बदल गया। इस साल स्पिनरों ने कुल 130 विकेट हासिल किए जबकि तेज गेंदबाजों द्वारा चटकाए गए विकेटों की संख्या घटकर 184 रह गई।
औसत और इकॉनमी रेट के मामले में भी स्पिनरों ने तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ा। तेज गेंदबाजों ने 25.68 के औसत से विकेट चटकाए जबकि स्पिनरों ने एक विकेट हासिल करने के लिए 20.95 रन दिए। स्पिनरों का इकॉनमी रेट 6.70 रन प्रति ओवर रहा जबकि तेज गेंदबाजों ने प्रति ओवर 7.97 रन लुटाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।