भारत के खिलाफ आक्रामक होकर खेलेंगे हम : डायसन
डायसन के मुताबिक उनकी टीम ने भारतीय खिलाड़ियों से निपटने की तैयारी कर ली है लेकिन कुछ नए खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनके खिलाफ चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला शुक्रवार को सबीना पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और सुरेश रैना जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान में उतरेगी।
स्थानीय मीडिया ने डायसन के हवाले से लिखा है, "हम एकदिवसीय श्रृंखला में आक्रामक खेल दिखाएंगे। हमने हमेशा जीत को ध्यान में रखकर शुरुआत की है और इस बार भी हमारा लक्ष्य अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।"
इंग्लैंड में संपन्न ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वेस्टइंडीज टीम के हौसले बुलंद हैं। ग्रुप स्तर में उसने जहां आस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी वहीं सुपर-8 में उसने भारत और इंग्लैंड को हार का स्वाद चखाया था। सेमीफाइनल में उसे श्रीलंका के हाथों हार मिली थी।
दूसरी ओर, ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह सुपर-8 दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी। सुपर-8 में उसे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications