Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनफेडरेशंस कप : गुरुवार को सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं होगा जबकि मौजूदा चैंपियन ब्राजील को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का लक्ष्य रखा था, लिहाजा उसके खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

टीम के गोलकीपर रोवेन फर्नाडेज ने कहा, "हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है, लिहाजा हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं। हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम से भिड़ने जा रहे हैं। हम हार गए तो कोई बात नहीं लेकिन जीत गए तो हमारे लिए इससे बढ़कर खुशी और नहीं होगी।"

ब्राजील को भी इस बात का आभास है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए जी-जान लगा देंगे। ब्राजीली टीम के स्ट्राइकर लुइस फैबियानो ने कहा, "हम जानते हैं कि मेजबान टीम जीतने के लिए पूरा दमखम झोंक देगी। अगर वह हार जाती है तो यह उसके लिए कोई बड़ी खबर नहीं होगी लेकिन जीत की स्थिति में उसके खिलाड़ी जमकर जश्न मनाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+