भूपति और नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन की जोड़ी को 6-7, 6-4, 7-5, 7-5 से हराया।
सोमदेव-एंडरसन ने क्वालीफाईंग मुकाबलों के माध्यम से साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में खेलने की योग्यता हासिल की है। क्वालीफाईंग दौर में सोमदेव और एंडरसन ने इटली के एल्सांड्रो मोत्ती और आस्ट्रेलिया के जोसफ सिरियानी को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।