सानिया ने सोमवार से शुरू हुए ग्रास कोर्ट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दौर में जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफील्ड को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 2-6, 6-2 से पराजित किया था।
एकल में सानिया की चुनौती समाप्त हो गई है लेकिन युगल में वह चीनी ताइपे की खिलाड़ी चिया जुंग चुआंग के साथ अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
युगल मुकाबलों के पहले दौर में सानिया और चुआंग की भिड़ंत अमेरिका की जिस क्रेबास और कार्ली गुलिक्सन से होगी। सानिया-चुआंग को 15वीं वरीयता मिली है।
बुधवार का दिन भारत के लिए मिश्रित परिणाम वाला रहा। एक तरफ जहां सानिया की चुनौती टूटी वहीं दूसरी ओर भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स पुरुषों के युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
भूपति और नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन की जोड़ी को 6-7, 6-4, 7-5, 7-5 से हराया।
सोमदेव-एंडरसन ने क्वालीफाईंग मुकाबलों के माध्यम से साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में खेलने की योग्यता हासिल की है। क्वालीफाईंग दौर में सोमदेव और एंडरसन ने इटली के एल्सांड्रो मोत्ती और आस्ट्रेलिया के जोसफ सिरियानी को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*