लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे बुधवार को अमेरिकी खिलाड़ी रॉबर्ट केंड्रिक को 7-5, 6-7(3-7), 6-3, 6-4 से पराजित कर विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंच गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तीसरे वरीयता प्राप्त मरे और केंड्रिक के बीच मुकाबला रोमांचक रहा लेकिन आखिरकार बाजी मरे के हाथ लगी।
जीत के बाद मरे ने कहा, "यह एक कठिन मैच था। मुझे ऐसी उम्मीद भी थी। केंड्रिक ने दो या तीन सेटों में मेरे लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी।"
उधर, अर्जेटीना के जुआन डेल पोत्रो ने फ्रांसीसी खिलाड़ी अर्नाड क्लेंमेंट को 6-3, 6-1,6-2 से पराजित किया। अमेरिका के एंडी रॉडिक ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*