मलेशियन ओपन : सायना दूसरे दौर में, जयराम और भट्ट भी तीसरे दौर में
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहीं सायना ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नटिप बुर्नाप्रसाटेसुस्के को 21-18, 22-20 से हराया। अगले दौर में सायना की भिड़ंत थाईलैंड की ही आर. इंतानोन से होगी।
पुरुषों के एकल वर्ग में भी भारत के अजय जयराम शानदार खेल दिखाते हुए एक के बाद एक दो जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जयराम ने जहां पहले दौर में चांग चेह लोक को 21-16, 21-8 से हराया वहीं दूसरे दौर में वह इस्कांदर जियाउद्दीन को 21-13, 24-22 से हराने में सफल रहे।
जियाउद्दीन ने पहले दौर में भारत के चेतन आनंद को 16-21, 21-18, 17-21 से हराया था। भारत के एक अन्य खिलाड़ी अरविंद भट्ट भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
भट्ट ने पहले दौर में डेनमार्क के सुने गोव्नहॉल्ट को 21-16, 16-21, 21-16 से हराया जबकि दूसरे दौर में वह सिंगापुर के योंगझाओ आस्थन चेन को 21-18, 17-21 21-15 से हराने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications