Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्कॉटलैंड के विकेटकीपर कोलिन स्मिथ ने संन्यास लिया

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक 36 साल के स्मिथ ने दो जुलाई से अबेरदीन में शुरू हो रहे आईसीसी इंटरकांटिनेंटल कप के लिए टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया।

फ्रेंड्स प्रोविडेंट ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद स्मिथ को इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए मौका दिया गया, लेकिन वह अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

स्मिथ ने 2006 से लेकर 16 जून 2009 तक स्कॉटलैंड के लिए कुल 26 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने 432 रन बनाने के अलावा 22 कैच लपके और 11 स्टंपिंग किए। स्मिथ ने आठ ट्वेंटी-20 मुकाबले भी खेले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+