पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के स्वागत में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा दिए गए भोज के दौरान बट्ट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूनुस उनकी बात नहीं टालेंगे।
बट्ट ने कहा, "मैं यूनुस को मनाने का प्रयास करूंगा। मुझे भरोसा है कि वह मेरी बात नहीं टालेंगे। टीम को उनकी जरूरत है, ऐसे में हम सबको लगता है कि उनका ट्वेंटी-20 छोड़ना ठीक नहीं होगा।"
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को पाकिस्तानी टीम को ट्वेंटी-20 विश्व कप जिताने के तुरंत बाद यूनुस ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कहकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।