ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक नील को ट्वेंटी-20 विश्व कप में श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। मंगलवार को उनकी चोट का एमआरआई स्कैन किया गया, जिसके बाद उनके दाएं टखने की हड्डी के टूटने की पुष्टि हुई।
इस चोट के कारण नील केन्या के साथ तीन जुलाई को होने वाले इंटरकांटीनेंटल कप मुकाबले के अलावा केन्या के साथ ही खेले जाने वाले दो एकदिवसीय मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। नील ने कहा है कि वह किसी भी हालत में 27 अगस्त को इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले से पहले फिट होना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।