अमेरिकी टीम ने बुधवार को ब्लोमफोंटेन में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन को 2-0 से पराजित किया। 1950 विश्व कप में उसने इंग्लैंड को 1-0 से हराया था।
मीडिया ने टीम की इस जीत को 'चमत्कार' करार दिया है। उसका कहना है कि स्पेन के 15 मैचों से चले रहे लगातार जीत के रिकार्ड को तोड़कर अमेरिकी टीम ने उसे सर्वाधिक 35 मैचों में जीत हासिल करने के ब्राजील के रिकार्ड को तोड़ने से रोक दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।