गेल के मुताबिक इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान उनकी टीम ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। वेस्टइंडीज टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। कप्तान चाहते हैं कि उनके साथी ट्वेंटी-20 की सफलता को एकदिवसीय मैचों में भी दोहराएं।
जबरदस्त फार्म में चल रहे मेजबान कप्तान को उम्मीद है कि आगामी श्रृंखला में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होगी। गेल ने कहा, "दोनों टीमों का लक्ष्य जीत पर होगा लेकिन भारतीय टीम हमारे खिलाफ अपना रिकार्ड सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेगी। हम अपने प्रयास से उसे ऐसा करने से रोकेंगे। मेरे लिहाज से यह श्रृंखला काफी कठिन होगी। हम अच्छी भावना के साथ मनोरंजक खेल दिखाना चाहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।