Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मलेशियन ओपन बैडमिंटन : कठिन जीत के साथ सायना क्वार्टर फाइनल में

सायना ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में थाईलैंड की रोतचानोक इंतानोन को 18-21, 21-12, 21-18 से पराजित किया।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहीं सायना ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नटिप बुर्नाप्रसाटेसुस्के को 21-18, 22-20 से हराया था।

एक के बाद एक दूसरा खिताब जीतने के लिए प्रयासरत सायना अब अंतिम-8 दौर में चीन की क्वालीफाईंग खिलाड़ी जिंग वांग से भिड़ेंगी। वांग ने दूसरे दौर में जापान की अई गोतो को 21-14, 21-14 से हराया। सायना ने पिछले हफ्ते इंडोनेशियन सुपर सीरीज खिताब जीता था।

पुरुषों के एकल वर्ग में हालांकि भारत को अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली। भारत के अजय जयराम और अरविंद भट्ट तीसरे दौर के अपने-अपने मुकाबले हार गए। जयराम को जहां हांगकांग के यून हू ने 15-21, 14-21 से मात दी जबकि भट्ट को चीन के लांग चेन ने बड़ी आसानी से 5-21, 11-21 से हराया।

मिश्रित युगल में भारत को सफलता हाथ लगी। दिजू वालियावेतिल और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारतीय जोड़ीदारों ने मलेशिया के वी तात तान और हीई इर्न एनजी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+