अस्तित्व बचाने के लिए टेस्ट मैचों की संख्या में कमी जरूरी : गिलक्रिस्ट
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक गिलक्रिस्ट ने कहा है कि टेस्ट मैचों के कार्यक्रम को छोटा करने के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी हो गया है और इस सप्ताह होने वाली बैठक के दौरान अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस संबंध में गंभीरता से विचार करना होगा।
गिलक्रिस्ट ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट का भविष्य बचाने के लिए इसकी संख्या में कटौती अनिवार्य हो गई है। इस बात की महत्ता को समझने के लिए हमें कुछ समय पहले जाकर देखना होगा, जब टेस्ट मैचों की संख्या काफी कम हुआ करती थी लेकिन इसके बावजूद कुछ बेहद खास मुकाबले खेले गए हैं। उस समय के बड़े खिलाड़ियों ने अपने करियर में अधिक से अधिक 50 टेस्ट खेले हैं न कि आज के क्रिकेटरों की तरह 150 या उससे अधिक।"
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता की अपार सफलता के बाद गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी का यह बयान क्रिकेट के आकाओं के कान खड़े कर सकता है क्योंकि ट्वेंटी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के आगे टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों का अस्तित्व बचाने की बहस छिड़ चुकी है। गिलक्रिस्ट आईपीएल के दूसरे संस्करण की विजेता डेक्कन चार्जर्स के कप्तान भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications