खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंत्रालय भारतीय फुटबाल संघ की उस रिपोर्ट पर गौर कर रहा है, जिसमें उसने एशिया कप की तैयारियों के लिए आने वाले खर्च का ब्यौरा पेश किया है। इसी के आधार पर मंत्रालय यह निर्णय लेगा कि वह टीम को कितनी राशि की मदद मुहैया कराने की स्थिति में होगा।
दो बार एशिया कप जीत चुकी भारतीय टीम ने 24 साल के बाद एक बार फिर इस प्रतियोगिता में खेलने का हक हासिल किया है। बहरहाल, फुटबाल संघ के महासचिव एल्बटरे कोलाको ने सहयोग के लिए प्रयास करने को लेकर खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।