गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में सानिया और चुआंग ने अमेरिका की जिस क्रेबास और कार्ली गुलिक्सन को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया। सानिया-चुआंग को 15वीं वरीयता मिली है।
अगले दौर में सानिया-चुआंग की भिड़ंत रूस की आला कुर्दयावत्सेवा और रूमानिया की मोनिका निकुलेस्कू से होगी। इन दोनों ने पहले दौर में स्पेन की लाउड्रेस डोमिनग्वेज लिनो और एरेंतजा पारा सांतोंजा को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 4-6, 6-1 से हराया।
युगल में अपनी जोड़ीदार के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाली सानिया एकल मुकाबलों में अपनी चुनौती तुड़वा चुकी हैं। बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में रूमानिया की सोराना क्रिस्टी ने उन्हें 6-4, 6-4 से पराजित किया था।
सानिया ने सोमवार से शुरू हुए ग्रास कोर्ट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दौर में जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफील्ड को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 2-6, 6-2 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।