बांड न्यूजीलैंड के करारबद्ध खिलाड़ियों की सूची में शामिल
बांड आईसीएल के साथ 18 महीने बिताने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं लेकिन हरफनमौला स्कॉट स्टायरिस और सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड सहित कुल सात खिलाड़ी इस सूची में जगह नहीं बना सके हैं।
एनजेडसी ने जिन 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय करारनामे में शामिल किया है, उसमें जेमी होव, मार्क गिलेस्पी, पीटर फल्टन, जेम्स मार्शल और माइकर मैसन को जगह नहीं मिली है।
बांड के अलावा छह अन्य खिलाड़ी इस सूची में पहली बार जगह पाने में सफल रहे हैं। इनमें ग्रांट इलियट, टिम मैक्इंतोस, मार्टिन गुपटिल, इयान बटलर, नील ब्रूम और ब्रेंट अर्नेल शामिल हैं।
केंद्रीय करार में शामिल 20 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : ब्रेंट अर्नेल, शेन बांड, नील ब्रूम, इयान बटलर, ग्रांट इलियट, जेम्स फ्रेंकलिन, डेनियल फ्लिन, मार्टिन गुपटिल, गारेथ हॉपकिंस, ब्रेंडन मैक्लम, टिम मैक्इंतोस, क्रिस मार्टिन, कइल मिल्स, इयान ओ' ब्रायन, जैकब ओरम, जीतन पटेल, जेसी राइडर टिम साउथी, रॉस टेलर और डेनियल विटोरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications