लक्ष्मण ने 45 गेंदों का सामना करते हुए एंड्रयू फ्लिटॉफ (93) के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। दोनों के प्रयासों के बूते लंकाशायर यह मैच 56 रनों से जीतने में सफल रहा। इस जीत के साथ लंकाशायर ट्वेंटी-20 कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है।
लक्ष्मण ने अपनी 45 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि फ्लिंटॉफ ने अपनी 41 गेंदों की पारी के दौरान नौ बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया तथा छह बार गगनचुंबी छक्के लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।