यूनुस ने अपने साथियों से श्रीलंका दौरे पर ध्यान लगाने को कहा
हबीब बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान यूनुस ने कहा, "हमें अब जश्न को पीछे छोड़कर आने वाली कठिन श्रृंखला की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।"
पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के साथ पांच एकदिवसीय, तीन टेस्ट और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है। पाकिस्तानी टीम का 45 दिवसीय श्रीलंका दौरा 12 अगस्त को समाप्त होगा।
यूनुस ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक की वापसी का फायदा मिलेगा। बकौल कप्तान, "यूसुफ और रज्जाक के पास अपार अनुभव है। श्रीलंका के खिलाफ उनकी मौजूदगी भर से टीम का मनोबल बढ़ेगा।"
इससे पहले, हबीब बैंक के प्रमुख जाकिर महमूद ने यूनुस, शाहिद अफरीदी, उमर गुल और अहमद शाहजाद को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। यूनुस, अफरीदी और गुल को 20-20 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा जबकि शाहजाद को 10 लाख रुपये मिलेंगे। ये चारों खिलाड़ी हबीब बैंक में कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications