Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन : भूपति-नोल्स युगल मुकाबलों के तीसरे दौर में (लीड-1)

भूपति और नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में फिलिप पेटशेनर और एलेक्जेंडर पाया की जोड़ी को 6-3, 7-5, 6-7, 6-3 से पराजित किया।

इससे पहले, विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और चौथी वरीयता प्राप्त रूस की एलेना दिमेंतिएवा महिलाओं के एकल वर्ग के चौथे दौर में पहुंच गई हैं।

शुक्रवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में सेरेना ने जहां इटली की राबर्टा विंसी को पराजित किया वहीं दिमेंतिएवा ने रूस की रेगिना कुलिकोवा को बाहर का रास्ता दिखाया। सेरेना ने अपना मैच 6-3, 6-4 से जीता। दिमेंतिएवा 6-1, 6-2 से जीत हासिल करने में सफल रहीं।

सेरेना और दिमेंतिएवा के अलावा स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा और फ्रांस की विक्टोरिया राजानो भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। हंतुचोवा ने जापान की अई सुगियामा को 6-4, 6-3 से हराया जबकि राजानो ने रूस की वेरा ज्योनारेवा के खिलाफ वॉकओवर के सहारे जीत मिली।

उधर, पुरुष वर्ग में स्वीडन के रॉबिन सोल्डरलिंग भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने वाले सोल्डरलिंग ने स्पेन के निकोलस अल्मार्गो को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+