आईसीसी के मुताबिक ये मैच इससे पहले की गई घोषणा के मुताबिक भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेले जाएंगे। पाकिस्तान को मेजबान की सूची से हटाए जाने के बाद ये तीन देश विश्व कप का आयोजन कराएंगे।
पाकिस्तान ने बतौैर सह मेजबान अपने हिस्से आने वाले 14 मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने का आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने उसके इस आग्रह को ठुकरा दिया है।
आईसीसी ने लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर तीन मार्च को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को असुरक्षित स्थान घोषित करते हुए उससे विश्व कप के मैचों की मेजबानी छीन ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।