भारत के 2 विकेट गिरे, गंभीर और रोहित पेवेलियन लौटे (लीड-1)
भारत को पहला झटका 25 रन के कुल योग पर लगा। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 13 रन बनाकर जेरोम टेलर की गेंद पर ड्वेन ब्रावो के हाथों लपके गए।
गंभीर का विकेट गिरने के बाद अभी भारतीय टीम संभल भी नहीं सकी थी कि रोहित शर्मा भी पेवेलियन लौट गए। रोहित का विकेट 32 रन के कुल योग पर गिरा। रोहित सिर्फ चार रन बना सके।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि युवराज सिंह ने खाता नहीं खोला था।
दोनों टीमें चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी। श्रृंखला का दूसरा मैच इसी मैदान पर 28 जून को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच तीन जुलाई को सेंट लूसिया में और चौथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications