कार्तिक और युवराज भारत की पारी संभाली, 2 विकेट 101 रन (लीड-2)
भारत को पहला झटका 25 रन के कुल योग पर लगा। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 13 रन बनाकर जेरोम टेलर की गेंद पर ड्वेन ब्रावो के हाथों लपके गए।
गंभीर का विकेट गिरने के बाद अभी भारतीय टीम संभल भी नहीं सकी थी कि रोहित शर्मा भी पेवेलियन लौट गए। रोहित का विकेट 32 रन के कुल योग पर गिरा। रोहित सिर्फ चार रन बना सके।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे। पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 57 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि युवराज सिंह ने 38 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बनाए थे।
दोनों टीमें चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी। श्रृंखला का दूसरा मैच इसी मैदान पर 28 जून को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच तीन जुलाई को सेंट लूसिया में और चौथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications