ईसीबी के एक प्रवक्ता ने वेबसाइट क्रिकइंफो को बताया, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से बातचीत के बाद हमने करार कर लिया है। करार के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि यह गुप्त है।"
दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और दो ट्वेंटी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।
इसीबी के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क ने कहा, "पाकिस्तान ने ट्वेंटी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। वह चैम्पियन बनने का हकदार था। पाकिस्तानी टीम को इंगलैंड में जबरदस्त समर्थन मिला। ऐसे में क्यों नहीं इंगलैंड ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच के आयोजन के लिए आदर्श स्थान हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।