वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक आर्नेल ने कहा, "करारबद्ध खिलाड़ियों की सूची में मैं एकमात्र खिलाड़ी हूं जिसने एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना और अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना मेरा लक्ष्य है।"
उन्होंने कहा, "करारबद्ध खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की गारंटी नहीं देता।"
आर्नेल यहां नार्दर्न जिले के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। नौ मैचों में 15 विकेट लेकर वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर थे।
आर्नेल फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और खुद को क्रिकेट के सभी स्तरों के खेल के लिए तैयार कर रहे हैं। चाहे वह टेस्ट मैच हो, एकदिवसीय हो या फिर ट्वेंटी-20।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।