पाकिस्तान विश्व कप के मैच यूएई में कराने पर अड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष इजाज बट ने कहा कि इस बारे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की केंद्रीय आयोजन समिति (सीओसी) की होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।
उनके मुताबिक आईसीसी ने सीओसी से बैठक कर यह चर्चा करने को कहा है कि पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले मैचों के आयोजन का जिम्मा दूसरों को कैसे दिया जा सकता है। इस बारे में सीओसी आईसीसी की प्रशासनिक इकाई को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
बट ने कहा, "जब तक कि मुझे आईसीसी से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल जाती तब तक मैं इतना ही कह सकता हूं कि हम आईसीसी को मनाने का प्रसास करेंगे और उनके लिए यही हमारा सुझाव भी है।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने बतौैर सह मेजबान अपने हिस्से आने वाले 14 मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने का आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने उसके इस आग्रह को ठुकरा दिया था।
आईसीसी ने लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर तीन मार्च को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को असुरक्षित स्थान घोषित करते हुए उससे विश्व कप के मैचों की मेजबानी छीन ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications