भारत के बाहर होने की वजह यह है कि पिछले 18 महीनों से भारतीय महिला फुटबाल टीम ने कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
इसी साल मार्च में जारी की गई वरीयता सूची में भारत को 50वां स्थान मिला था लेकिन अब वह इस सूची से यह बाहर हो गया है।
महिला विश्व रैंकिंग में अमेरिका सबसे ऊपर और ब्राजील व जर्मनी उसके नीचे बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।