समाचार एजेंसी डीपीए ने स्पेनिश व पुर्तगाली मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सेविओला को खरीदने के लिए बेनफिसा ने मेड्रिड को 6.98 मिलियन डॉलर दिए। सेविओला 2007 में रियल मेड्रिड से जुड़े थे, लेकिन तब से लेकर अब तक शायद ही उन्होंने इस टीम के लिए कोई मैच खेला हो।
मौजूदा सत्र में रियल मेड्रिड छोड़ने वाले सेविओला दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इटली के डिफेंडर फाबियो कैन्नावारो ने रियल मेड्रिड छोड़ा था। वह जुवेंतस से जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।